दो चरणों मे सम्पन्न होगी 12वीं के CBSE बोर्ड की परीक्षा

इस बार 12वीं के CBSE बोर्ड की परीक्षा दो चरणों मे सम्पन्न होगी। पहली परीक्षा नवंबर में तो वहीं दूसरी परीक्षा मार्च में होनी है। अब CBSE ने नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इस सैंपल पेपर से छात्रों को यह स्पष्ट हो गया है कि 12वीं के साइंस की परीक्षा में विद्यार्थियों से कुल 55 प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन विद्यार्थियों को कुल 45 सवालों के ही जवाब देने होंगे।
बता दें कि सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ही होंगे।

प्रश्न-पत्र को तीन भागों में बांटा गया

जानकारी अनुसार प्रश्न-पत्र को तीन भागों में बांटा गया है।
जारी किए गए मॉडल पेपर के अनुसार प्रश्नपत्र के ए ग्रुप में कुल 25 प्रश्न होंगे। इनमें से केवल 20 प्रश्नों का उत्तर ही देना होगा। वहीं ग्रुप बी में 24 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से भी 20 सवालों को हल करना होगा। ग्रुप सी में कुल छह प्रश्न पूछे जाएंगे, उसमें से पांच का उत्तर देना होगा।

55 प्रश्नों के लिए 35 अंक निर्धारित

मालूम हो कि टर्म वन की परीक्षा में 55 प्रश्नों के लिए 35 अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही छात्रों के 15 अंक उनकी प्रायोगिक परीक्षा से प्रदान किये जाएंगे। बता दें कि पिछले साल कोविड की भयावह स्थिति की वजह से सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं ली गयी थी। अब इसी को मद्देनजर रखते हुए इस बार परीक्षाएं दो भागों में ली जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *