रामजानकी मार्ग मरम्मत शुरू

बिहार में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में बिहार के स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में तब्दील किये जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा 4 नए एक्सप्रेसवे की सौगात भी बिहार को दी गयी है। इतना ही राजधानी पटना में भी कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में एनएच ने गोला से पटना घाट तक रामजानकी मार्ग के मरम्मत की कवायद शुरू कर दी गयी है। 33 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि एनएच की तरफ से कार्य शुरू करा दिया गया है और विभाग का दावा है कि इस साल के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।

धार्मिक दृष्टि से है महत्वपूर्ण

बता दें कि धार्मिक दृष्टि से भी रामजानकी मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग, अयोध्या से शुरू होकर बिहार में जनकपुर की सीमा तक जाता है। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से टूट गई थी। सत्ता हो या विपक्ष, हर नेता सड़क की दुर्दशा के लिए एनएच को जिम्मेदार ठहरा रहा था।

इस साल के अंत तक पूरा होगा कार्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है और इसे पूरा करने का लक्ष्य 30 नवंबर रखा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ विलंब होने की संभावना जिसके चलते इस साल के अंत तक कार्य पूरा हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *