प्यार को लेकर ऐसा कहा जाता है इसकी कोई उम्र नहीं होती है। यह किसी से किसी को भी हो सकता है। हालांकि हमारे देश में प्यार के साथ-साथ मर्यादा को भी अहमियत दी जाती है। लेकिन कई बार प्यार के नाम पर मर्यादा को तार-तार करने की भी खबरें सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसमें कहा जा रहा है कि बेटे की बेस्ट फ्रेंड से महिला ने शादी कर ली।
आश्चर्य इस बात से होती है कि दोनों के बीच 29 वर्षों का अंतर है।  ‘द मिरर’ की रिपोर्ट की माने हैं अपने से 29 वर्ष छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी रचाने वाली महिला का नाम मैरिलिन है। वह लड़का जो महिला के बेटे का मित्र है  उसका पति है, उसका नाम विलियम स्मिथ है।  दोनों ने काफी समय पहले शादी की थी और हाल ही में दोनों ने अपने शादी की 12वीं सालगिरह भी मनाई। इसी दौरान इस कपल की लव स्टोरी भी वायरल हो गई और फिलहाल यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह मामला ब्रिटेन का है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के समय स्मिथ की आयु 16 वर्ष थी और मौजूदा समय में उस महिला की आयु 60 साल है।  यह स्मिथ की पहली शादी है लेकिन  वह उस महिला की दूसरी शादी थी। फिलहाल स्मिथ एक 31 वर्ष का है।
स्मिथ जब 16 साल का था तभी उसकी पहली मुलाकात मैरिलिन से हुई थी। कहा जाता है कि स्मिथ अपने दोस्त यानी उस महिला के बेटे से मिलने के लिए उसके घर पर आया करता था। इसी दौरान दोनों नजदीक हो गए। स्मिथ के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि उसको वीडियो गेम खेलना अच्छा लगता है।  वह वीडियो गेम खेलने के भी चलते अपने मित्र और मैरोलीन के घर आया करता था। इसी क्रम में मैरोलीन और स्मिथ एक दूसरे के करीब आने लगे। फिर दोनों के बीच प्यार  हो गया।
देखते ही देखते दोनों ने शादी का फैसला कर लिया और लोगों को चौंका दिया। सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर शादी का यह फैसला कैरोलीन और स्मिथ के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन दोनों ने इन सब की परवाह न करते हुए शादी कर ली।  वर्ष 2009 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
इस बारे में कहा जाता है कि मैरोलीन और स्मिथ के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। वह नहीं चाहते थे कि यह शादी हो , लेकिन दोनों ने आगे आकर अपने परिवार वालों की चिंता किए बिना शादी कर ली। फिलहाल मैरोलीन का बेटा भी उसी के साथ रह रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *