भागलपुर में शौच करने घर से बाहर गई एक महिला की मृत्यु नदी में डूबने के कारण हो गई हैं। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में हुई इस घटना से आसपास के लोगों और महिला के परिवार वालों के बीच गम का माहौल है। मृतक महिला का नाम आशा देवी बताया जा रहा है। 51 वर्षीय आशा देवी नारायण घोष लेन प्रमोद मंडल की पत्नी थी।
इस घटना पर मृतिका के पति प्रमोद मंडल ने यह जानकारी दी है कि आशा देवी सुबह अपने घर से यह बता कर निकली थी कि वह शौच के लिए जा रही है। लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों को शक हुआ तो परिवार के सदस्य और आसपास के लोगों ने मिलकर आशा देवी की खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद जब आशा देवी का कोई पता नहीं चला।
इसी दौरान एक लकड़ी चुनने वाली अज्ञात महिला ने किसी ग्रामीण को यह जानकारी दी कि एक महिला का शव नदी में तैर रहा है। यह खबर मिलने के बाद गांव के लोग आननफानन में नदी किनारे पहुंचे। फिर ग्रामीणों ने किसी तरह से महिला नदी से बाहर निकाला।
मृतिका की पहचान प्रमोद मंडल की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *