नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में शोषित और वंचित तबकों का हुआ विकास : मंत्री सुनील कुमार

बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में समाज के शोषित और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। जनता दल यूनाईटेड प्रदेश कार्यालय पटना में कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया से बातचीत की और महादलित वर्ग के गठन की जानकारी दी।
कल्याणकारी योजनाएं और महिला सशक्तीकरण
मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि समाज के सबसे अधिक वंचित तबकों को चिन्हित कर महादलित वर्ग का गठन किया गया ताकि योजनाओं का लाभ मिल सके। दलित-महादलित टोलों तक सड़क संपर्क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
जनसुनवाई कार्यक्रम
पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के विधि-सम्मत त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।