महिला एशिया कप 2026 विजेता भारतीय टीम को नीतीश कुमार ने दी बधाई

Ghazala Saheb14 September 20261 min read8 viewsBihar
महिला एशिया कप 2026 विजेता भारतीय टीम को नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना, 14 सितंबर। जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शानदार जीत पर दी बधाई

नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय है। टीम की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Share:

Comments

Leave a comment