नीतीश कुमार ने मेडिवर्सल अस्पताल में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा का किया उद्घाटन

Akhand India Desk31 August 20261 min read4 viewsHealth
नीतीश कुमार ने मेडिवर्सल अस्पताल में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा का किया उद्घाटन

पटना में मेडिवर्सल अस्पताल की ओर से अत्याधुनिक रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्घाटन सोमवार को एक भव्य समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने मेडिवर्सल अस्पताल द्वारा रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग मरीजों को बेहतर, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीतीश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और संस्थान की सफलता की कामना की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए।

चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

मेडिवर्सल अस्पताल की रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की यह अत्याधुनिक तकनीक बिहार में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा सेवाओं को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल प्रबंधन ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में नीतीश कुमार के प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। प्रबंधन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति अस्पताल परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, सुनील अग्रवाल, डॉ अजय कुमार, डॉ नवनीत, डॉ निशिकांत सहित अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment