बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

Ghazala Saheb3 September 20261 min read4 viewsBihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने जेपी सेतु से सिक्स लेन पुल तक जाकर हालात का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से नदी के बहाव और आसपास के इलाकों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

लोगों से अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार पूरी तरह तत्पर है और प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment