पटना के गांधी घाट पर गंगा का पानी उच्चतम बिंदु पर पहुंचा, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

Ghazala Saheb6 September 20261 min read27 viewsBihar
पटना के गांधी घाट पर गंगा का पानी उच्चतम बिंदु पर पहुंचा, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी का पानी उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर गया है, जिसके बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। जल संसाधन विभाग ने रविवार सुबह यह जानकारी दी है।

अगले 1 से 3 दिनों तक इसका प्रभाव हाथीदह और उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर दिखेगा। यह हाथीदह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है।

बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में गंगा किनारे के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतनी जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को जलस्तर की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

नदी के तटबंधों, संवेदनशील स्थलों और निचले इलाकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े संसाधन और मशीनरी तैयार रखने को कहा गया है।

लोगों को अनावश्यक नदी के पास न जाने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को नावों के संचालन पर नजर रखने और लोगों को जागरूक करने का परामर्श दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment