पटना में वामपंथी प्रदर्शन: 21 सूत्री मांगों को लेकर लोकभवन मार्च, पुलिस से झड़प

पटना में सोमवार को वामपंथी प्रदर्शन और विभिन्न जनसंगठनों के बड़े मार्च ने शहर में हलचल पैदा कर दी। बिहार की ज्वलंत समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर सीपीआई, बीकेएमयू, एआईटीयूसी, एआईवाईएफ, एकेआईएस, बिहार महिला समाज और खेत मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों ने एकजुट होकर गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने अपनी 21 सूत्री मांगों का पिटारा खोला, जिसमें मुख्यमंत्री का इस्तीफा और गरीबों के हक की लड़ाई प्रमुख रही।
बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
गांधी मैदान में शुरू हुआ यह प्रदर्शन शुरुआत में काफी शांतिपूर्ण था, लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर बढ़े, माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगा, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। कुछ समय तक मौके पर तनाव बना रहा, लेकिन नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे।
ये हैं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांगों