रेल सुरक्षा ऑडिट के तहत पीसीएसओ ने बक्सर और डुमरांव स्टेशन का किया निरीक्षण

Ghazala Saheb28 August 20261 min read32 viewsBihar
रेल सुरक्षा ऑडिट के तहत पीसीएसओ ने बक्सर और डुमरांव स्टेशन का किया निरीक्षण

बक्सर में रेल दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए पू.म.रे हाजीपुर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी सह प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर ने दानापुर मंडल के बक्सर व डुमरांव स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा ऑडिट को लेकर बक्सर स्टेशन के पैनल रूम तथा डुमरांव स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 66 स्पेशल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डुमरांव और बरुणा स्टेशन के बीच किलोमीटर 646/13-15 माइनर ब्रिज संख्या 610 का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही इसको लेकर अपने मातहत अधिकारियों को कई सारे दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए इससे जुड़े सुविधाओं एवं कमियों का अवलोकन किया।

इस निरीक्षण में डिप्टी सीएसओ ट्रैफिक सी एस प्रसाद, एडीआरएम इंफ्रा राजीव कुमार, सीनियर डीओएम मुकेश कुमार सिंह, सेफ्टी ऑफिसर मनीष कुमार और टी आई विंध्याचल पाण्डेय सहित रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment