फारबिसगंज में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर हुई अहम बैठक

Ghazala Saheb7 September 20262 min read21 viewsBihar
फारबिसगंज में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर हुई अहम बैठक

अररिया 07 सितम्बर (हि.स.)। फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और हर घर सौर घर अभियान को लेकर मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, विद्युत विभाग की सहायक अभियंता कोमल कुमारी, कनीय अभियंता कैलाश कुमार, चंदन मांझी सहित विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने भाग लिया।

योजना की जानकारी और सब्सिडी

विद्युत विभाग सहायक अभियंता कोमल कुमारी ने पार्षदों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता और बिजली की खपत के अनुसार 1 किलोवाट से 7 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं।

लागत और अनुदान की पूरी जानकारी

उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम की कुल लागत 70 हजार रुपए है। इस पर केंद्र सरकार 30 हजार रुपए और राज्य सरकार 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान करती है। 2 किलोवाट सिस्टम के लिए कुल 80 हजार रुपए का प्रावधान है, जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 98 हजार रुपए तक का अनुदान मिलता है।

बैंक ऋण और बिजली बिल में राहत

सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। ऑन-ग्रिड सिस्टम के माध्यम से अतिरिक्त उत्पादित बिजली को विद्युत ग्रिड में भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी बैंक से ऋण लेकर भी सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। इसके लिए लगभग 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। पात्र परिवारों को आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के खर्च को कम करना है।

Share:

Comments

Leave a comment