सारण के प्रदीप कुमार बने लोजपा रामविलास व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Ghazala Saheb8 September 20261 min read11 viewsBihar
सारण के प्रदीप कुमार बने लोजपा रामविलास व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

सारण जिले के छपरा निवासी प्रदीप कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन उनकी सांगठनिक सक्रियता, समर्पण और निष्ठा को देखते हुए किया गया है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सारण सहित पूरे बिहार में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

नेताओं ने दी बधाई

इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार विवेक, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार निराला, संतोष स्वराज और दीपक कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने बधाई दी है

प्रदीप कुमार ने जताया आभार

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने पार्टी को पूरी निष्ठा से मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment