पूर्णिया में 6 सितंबर को होगा जिला स्तरीय स्नातक संवाद, रजनीश रंजन करेंगे कार्यक्रम का नेतृत्व

Ghazala Saheb1 September 20261 min read163 viewsBihar
पूर्णिया में 6 सितंबर को होगा जिला स्तरीय स्नातक संवाद, रजनीश रंजन करेंगे कार्यक्रम का नेतृत्व

पूर्णिया में आगामी 6 सितंबर को कला भवन में जिला स्तरीय स्नातक संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर स्नातक मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और पूर्णिया के शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद के उद्देश्य से रखा गया है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

नवरत्न हाटा स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भावी एमएलसी उम्मीदवार एवं शिक्षाशास्त्री रजनीश रंजन ने कहा कि पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों और अनुमंडलों में पंजीकृत स्नातक मतदाताओं तक निमंत्रण पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान स्नातक मतदाताओं से राज्यहित, जिलाहित और उनके पेशागत हितों से जुड़े सवाल एवं सुझाव लिए जाएंगे।

अन्य जिलों में भी हो चुके हैं ऐसे आयोजन

इससे पूर्व सहरसा, सुपौल, अररिया, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा और भागलपुर में भी जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद आयोजित किए जा चुके हैं। इन आयोजनों में मतदाताओं की ओर से विभिन्न विषयों पर सवाल और सुझाव मिले हैं। पूर्णिया के कार्यक्रम में भी स्थानीय समस्याओं एवं स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कोसी क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल

रजनीश रंजन ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं और इस क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रभावी मंच देना आवश्यक है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रभारी मुरारी सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मनोज बाबू, व्यवस्थापक प्रवीण जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment