MPSC अध्यक्ष पर गिरी गाज! राहुल गांधी बोले- अब होगा भ्रष्टाचार का खुलासा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष विवेक भीमवार को अनिवार्य छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस कदम का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद अब भ्रष्टाचार की पूरी और गहन जांच सुनिश्चित की जा सकेगी।
छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटनाक्रम को छात्रों, युवाओं और सत्याग्रह आंदोलन की एक बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा:
"MPSC अध्यक्ष को आखिरकार जाना ही पड़ा - अब भ्रष्टाचार की पूरी जांच होगी। यह छात्रों के लिए एक बड़ी जीत है। यह युवाओं के लिए एक