28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Akhand India Desk26 August 20261 min read26 viewsDharm
28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

सहरसा, 26 अगस्त: ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान व फाउंडेशन डॉ० रहमान चौक सहरसा के संस्थापक एवं कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया है कि 28 अगस्त शुक्रवार को भाई-बहनों का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर दिन में 09.27 बजे तक है। वैसे उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन पूरे दिन मनाई जाएगी।

पूर्णिमा तिथि और भद्रा की जानकारी

पंडित झा ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त गुरुवार को दिन में 08.39 मिनट के बाद से आरम्भ होकर 28 अगस्त को दिन में 09.27 तक है। वैसे रक्षा बंधन दिन भर होगा। 28 अगस्त शुक्रवार को भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा।

शास्त्रों में रक्षाबंधन का महत्व और मंत्र

पंडित झा के अनुसार शास्त्रीय परंपरा में रक्षाबंधन का उद्देश्य व्यक्ति की आयु और आरोग्य की रक्षा और पारिवारिक स्नेह की भावना को मजबूत करना है। भविष्य पुराण में इन्द्राणी द्वारा इन्द्र की रक्षा के लिये रक्षा सूत्र बाँधने का भी प्रसंग मिलता है। बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय उसकी लंबी आयु की कामना करती है। हिन्दू धर्म के सभी धार्मिक अनुष्ठानों में रक्षासूत्र बाँधते समय आचार्य जी संस्कृत में एक श्लोक का उच्चारण करते हैं जिसमें रक्षाबन्धन का सम्बन्ध राजा बलि से स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है। भविष्यपुराण के अनुसार, इन्द्राणी द्वारा निर्मित रक्षासूत्र को देवगुरु बृहस्पति ने इन्द्र के हाथों बांधते यह श्लोक का उच्चारण किया था। रक्षाबन्धन का मन्त्र है : येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन तवां प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥

Share:

Comments

Leave a comment