रुईधासा महाकाल मंदिर में गूंजे मंत्र, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में उमड़ा जनसैलाब

किशनगंज के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो माता के दर्शन कर अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे थे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई मां की आराधना
मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से ही कलश स्थापना की गई है और मां दुर्गा के साथ-साथ महाकाल बाबा की भी विशेष पूजा की जा रही है।
किशनगंज के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है, जहां श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
तपस्या और धैर्य का प्रतीक हैं मां ब्रह्मचारिणी
पूजा के महत्व