सहरसा हवाई अड्डे के विकास के लिए 42 करोड़ से अधिक की निविदा जारी

सहरसा हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन की दिशा में 42.52 करोड़ रुपये की निविदा प्रकाशित हुई है। हवाई अड्डे के लिए 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने इस कदम का स्वागत किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कोसी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल
यह कदम पूरे कोसी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। इससे क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क की उम्मीद मजबूत हुई है। हवाई सेवा के विस्तार से सहरसा और आसपास के जिलों में आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को गति मिलने की संभावना है।
लंबे समय से थी हवाई सेवा की मांग
सहरसा के लोग लंबे समय से हवाई सेवा के विकास की उम्मीद लगाए बैठे थे। 42.52 करोड़ रुपये की निविदा का प्रकाशन और 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की पहल इस दिशा में ठोस प्रगति का संकेत है। उन्होंने इसके लिए केंद्र एवं बिहार सरकार के प्रति धन्यवाद दिया है।