सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ

Ghazala Saheb8 September 20261 min read7 viewsBihar
सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा द्वारा स्थानीय रिफ्यूजी कालोनी स्थित रॉयल गार्डन में तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक विचार है। युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का विचार। मंच ने सेवा परमो धर्मः के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता और दिव्यांग सेवा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ मदद करना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में स्वावलंबन और आत्मसम्मान की लौ को फिर से प्रज्ज्वलित करना है। हमारा मानना है की किसी को सहारा देना ही सच्ची मानवता है और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं।

इसी भावना के साथ इस शिविर में दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि उपकरण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। शिविर के प्रथम दिन ही जरूरतमंदों में गजब का उत्साह देखा गया। आज कुल 150 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया और सभी लाभार्थियों का माप लिया गया। चयनित सभी लाभार्थियों को उपकरणों का वितरण परसों यानी 10 सितंबर को दिन में 12:00 बजे आयोजित होने वाले समापन सह वितरण समारोह में किया जाएगा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त की गरिमामयी उपस्थिति में सभी लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा। प्रमुख रूप से अध्यक्ष आदित्य मित्तल, सुमित केजरीवाल, नितेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, बिक्रम अग्रवाल, दीक्षित खेतान, राहुल सलामपुरिया, रवि शर्मा, प्रीतम उदयपुरिया, नितेश डहलान, आयुष भीमसेरिया, आशीष अग्रवाल, शोभम अग्रवाल, नीरज पारसपुरिया सहित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share:

Comments

Leave a comment