सहरसा विधायक ई.आईपी गुप्ता ने उद्योगपतियों से बिहार में व्यापार स्थापित करने की अपील की

सहरसा के सदर विधायक और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित युनाइटेड इकॉनोमिक ब्रिक्स सबमिट 2026 में भाग लिया। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों से बिहार में व्यापार और उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।
बिहार में विकास और रोजगार की अपार संभावनाएं
विधायक ई.आईपी गुप्ता ने कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली युवा और पर्याप्त मानव संसाधन मौजूद हैं। यदि निवेशक बिहार में उद्योग लगाते हैं तो इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
पलायन रोकने के लिए उद्योग जरूरी
उन्होंने कहा कि बिहार को केवल श्रम देने वाला राज्य नहीं बल्कि व्यापार का केंद्र बनाना होगा। युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन न करना पड़े, इसके लिए राज्य में ही उद्यमिता के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है।