सहरसा में महिला विश्वविद्यालय खोलने की मांग, महापौर ने मुख्यमंत्री से की अपील

Ghazala Saheb31 August 20261 min read20 viewsBihar
सहरसा में महिला विश्वविद्यालय खोलने की मांग, महापौर ने मुख्यमंत्री से की अपील

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में विशेष महिला विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा के बाद कोसी क्षेत्र में उम्मीद जगी है। सहरसा नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने मुख्यमंत्री से महिला विश्वविद्यालय की स्थापना सहरसा में करने की मांग की है।

महापौर ने कहा कि सहरसा जैसे पिछड़े इलाके में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना नारी सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर प्रोफेसर, अन्य कर्मचारी और छात्राएं तक सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी होगी।

सहरसा में महिला विश्वविद्यालय खुलने से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया समेत आसपास के जिलों की छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

महिलाओं के लिए अलग विश्वविद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा, शोध और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। सहरसा में इसकी स्थापना होने से कोसी क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment