रोहतास को 400 करोड़ की सौगात: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में विकास की नई इबारत लिख दी। शिवसागर प्रखंड के करूप पंचायत स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में उन्होंने नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना की और जिले के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।
बुनियादी ढांचे और सड़कों पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, सिंचाई और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जल निकासी से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य समर्पित किए गए हैं।
विकास कार्यों की दिशा में एक बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि बनारस-रांची मार्ग के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग को विकसित करने के लिए पहाड़ के अंदर से कटिंग कर रास्ता बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम और तेज हो सकेगा।
पर्यटन का नया चेहरा: 5 लाख पर्यटकों का लक्ष्य
रोहतास की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या को वर्तमान 50 हजार