राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पैरा एथलीटों को किया सम्मानित

Ghazala Saheb29 August 20261 min read137 viewsBihar
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पैरा एथलीटों को किया सम्मानित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले राज्य के पैरा एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष एफ-57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमन राणा को 30 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही, पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की और राष्ट्रमंडल खेलों में उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और बिहार का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करना सरकार और बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, बेहतर प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share:

Comments

Leave a comment