प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के उल्लेख से सहरसा में रौनियार समाज में दौड़ी खुशी की लहर

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा जिला सहरसा की आमसभा बैठक स्थानीय बाबाजी कुटी के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की और संचालन जिला महामंत्री राजीव कुमार रंजन ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ भारत के महान योद्धा एवं वीर शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन पर प्रकाश डाले जाने की चर्चा की गई। प्रधानमंत्री द्वारा इस महान वीर योद्धा का इतिहास देश के सामने रखने से रौनियार समाज में हर्ष और गर्व की भावना है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रौनियार समाज की ओर से पत्र भेजकर धन्यवाद दिया जाएगा।
सहरसा में आयोजित रौनियार वैश्य महासम्मेलन की विस्तृत समीक्षा की गई और सफलता के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। बैठक में कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज की एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।