प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बनाने का संकल्प

Ghazala Saheb27 August 20261 min read131 viewsBihar
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बनाने का संकल्प

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में देशभर के युवा खिलाड़ियों को संबोधित किए जाने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देश की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ भारत को खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प को मजबूती देने वाला है। इस कार्यक्रम में देशभर से 10 लाख से अधिक युवा, एथलीट और छात्र जुड़े थे।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने खेल को केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का अभियान बनाया है। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों और छोटे शहरों से प्रतिभाओं को तलाशकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देना देश के खेल नायकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए 5 से 15 वर्ष के बच्चों में प्रतिभा खोजने के लिए प्रस्तावित टैलेंट हंट अभियान को दूरदर्शी पहल बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा रहा है और पैरा एथलीटों ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बिहार के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Share:

Comments

Leave a comment