कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत, बूथ स्तर तक पार्टी को बनाएं मजबूत: संजय सरावगी

Ghazala Saheb13 September 20261 min read9 viewsBihar
कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत, बूथ स्तर तक पार्टी को बनाएं मजबूत: संजय सरावगी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कटिहार में कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक दल नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने वाला संगठन है। संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जिनके परिश्रम से पार्टी मजबूत हो रही है। कटिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय सिरसा पहुंचकर 'कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह' में भाग लिया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कोर कमेटी की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा

सिरसा के कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष मिरचाईबाड़ी स्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पहुंचे। जिला कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने संगठनात्मक ढांचे आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की रिपोर्ट ली और स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पुख्ता तैयारी ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होगी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स की एजीएम में व्यापारियों से संवाद

शाम में विनोदपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स की एजीएम में शामिल होकर उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से सीधा संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक प्रगति निवेश और रोजगार सृजन में व्यापारिक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और व्यापार जगत के समन्वय से आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा रही है। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment