बेतिया में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

Ghazala Saheb21 August 20261 min read54 viewsBihar
बेतिया में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

बेतिया, 21 अगस्त (हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती शुक्रवार को लौरिया में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

  • राष्ट्रगान के साथ बीडीओ संजीव कुमार, कल्याण पदाधिकारी विकास पटेल, भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा, विकास मित्रों, जीविका दीदियों एवं प्रखंड कर्मियों ने यात्रा का शुभारंभ किया।
  • यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी, जीविका दीदियां और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर नगर पंचायत के ब्लॉक चौक और प्रभु चौक होते हुए लक्ष्मी नगर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। लक्ष्मी नगर में राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने संत रविदास के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

लोगों ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत, कुरीतियों और संकीर्ण मानसिकता का त्याग कर समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रण लिया।

बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज को समानता और मानवता का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाएं आज भी सामाजिक एकता और सौहार्द के लिए प्रासंगिक हैं।

कल्याण पदाधिकारी विकास पटेल ने कहा कि संत रविदास के विचार समाज में प्रेम, बंधुत्व और समान अधिकार की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संत रविदास का संदेश किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाकर भेदभावमुक्त और समरस समाज निर्माण का आह्वान किया।

Share:

Comments

Leave a comment