सारण में दर्दनाक हादसा: पति की आत्महत्या की खबर सुनते ही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Ghazala Saheb30 August 20261 min read16 viewsBihar
सारण में दर्दनाक हादसा: पति की आत्महत्या की खबर सुनते ही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान शंभू महतो के पुत्र बबलू कुमार और उनकी पत्नी काजल उर्फ सपना कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी और चेन्नई जाने की जानकारी

दोनों की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। मई महीने में बबलू मजदूरी के लिए चेन्नई चला गया था। परिजनों के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई थी, जिससे दोनों काफी मानसिक तनाव में थे।

पति की मौत के बाद पत्नी का कदम

इसी बीच परिजनों को चेन्नई से बबलू की आत्महत्या की खबर मिली। पति की मौत की खबर बर्दाश्त न कर सकी काजल ने भी घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमनौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Share:

Comments

Leave a comment