सारण में बाढ़ के खतरे को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया तटबंध का निरीक्षण

Ghazala Saheb26 August 20261 min read35 viewsBihar
सारण में बाढ़ के खतरे को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया तटबंध का निरीक्षण

सारण में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने सारण तटबंध का संयुक्त निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तटबंध के किमी 40.00 से 80.00 तक किया गया। निरीक्षण के दौरान तटबंध वर्तमान में पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

विभिन्न इलाकों का लिया जायजा

अधिकारियों ने पानापुर, तरैया, अमनौर और मकेर में चिह्नित आश्रय स्थलों तथा सामुदायिक किचन के लिए चयनित स्थानों का जायजा लिया। डीएम ने कार्यपालक अभियंता को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सैंड बैग और कटाव निरोधी सामग्री मुस्तैद रखने का निर्देश दिया।

प्रशासन का निर्देश और निगरानी

प्रशासन ने सभी एसडीओ, बीडीओ और सीओ को तटबंधों की निरंतर निगरानी का आदेश दिया है। तटबंध और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए माइकिंग कराने तथा उन्हें पशुओं सहित सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने और सामुदायिक किचन के लिए वेंडर चयन सहित सभी तैयारियां आज ही पूरी करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment