सारण: डोरीगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Ghazala Saheb10 September 20261 min read4 viewsBihar
सारण: डोरीगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सारण में छपरा-डोरीगंज फोरलेन स्थित लाल बाजार के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के कस्तूरी चक निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो छपरा फाइनेंस में कार्यरत था। उसकी शादी इसी साल नवंबर में तय थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था और इस अप्रत्याशित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सड़क जाम और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजा और अज्ञात ट्रक की पहचान की मांग को लेकर छपरा-डोरीगंज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया तथा आवागमन सुचारू कराया।

Share:

Comments

Leave a comment