सारण दोहरा हत्याकांड: मुख्य गवाह की हत्या मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

Ghazala Saheb29 August 20261 min read25 viewsBihar
सारण दोहरा हत्याकांड: मुख्य गवाह की हत्या मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

सारण में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के गवाह की हत्या से संबंधित आवेदन मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना कांड संख्या-464/26 दर्ज किया गया और भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत जांच शुरू की गई।

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इसी अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना गांव निवासी रणजीत सिंह के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में मुफस्सिल थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे तथा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment