सारण बाढ़: छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Ghazala Saheb4 September 20261 min read12 viewsBihar
सारण बाढ़: छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

सारण में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शुक्रवार को रिविलगंज प्रखंड की बाढ़ प्रभावित दिलियारहिमपुर पंचायत का नाव से दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल सहायता का आश्वासन दिया।

राहत सामग्री और स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्देश

विधायक ने मौके से ही छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर अगले दो घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक त्रिपाल, सूखा राशन आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने साधुलाल पृथ्वीचंद स्कूल में संचालित मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश

विधायक ने कहा कि सिताबदियारा में एडीएम और दिलियारहिमपुर में बीडीओ लगातार कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा और राहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, भोला साह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment