सारण में बाढ़ के बीच प्रशासन ने किया प्रसव पीड़ित महिला का सफल रेस्क्यू

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड में बाढ़ से घिरे राहर दियर क्षेत्र में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ के बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का सफल रेस्क्यू किया है। भारी जलभराव और आवागमन पूरी तरह बाधित होने के कारण यह रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था।
जिला प्रशासन और मेडिकल टीम ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए महिला अंशु कुमारी को सुरक्षित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, सोनपुर में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में महिला का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप जच्चा और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।