सारण में सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, हिट एंड रन के 77 प्रतिशत मामलों में मिला मुआवजा

Ghazala Saheb22 August 20261 min read58 viewsBihar
सारण में सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, हिट एंड रन के 77 प्रतिशत मामलों में मिला मुआवजा

सारण जिले में सड़क हादसों और अज्ञात वाहनों की टक्कर के मामलों में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन पदाधिकारी लतीफुउर रहमान के अनुसार, जिले में मुआवजा प्रक्रिया में तेजी आई है और मामलों का निष्पादन आंकड़ा 77 प्रतिशत तक पहुंच गया है। - हिट एंड रन मुआवजे के लिए कुल 502 आवेदन मिले थे, जिनमें से 497 मामलों को अंतिम प्रक्रिया के लिए जीआईसी भेजा गया। - जीआईसी स्तर पर समीक्षा के बाद अब तक 386 पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि मिल चुकी है। - वर्तमान में जीआईसी के पास भुगतान के लिए सिर्फ 111 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें जल्द निपटाने की प्रक्रिया जारी है।

मुआवजा प्रक्रिया और भुगतान की स्थिति

जिला परिवहन पदाधिकारी लतीफुर रहमान ने बताया कि अज्ञात वाहनों की दुर्घटना में जान गंवाने या गंभीर रूप से घायल होने वाले पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक मदद देना हमारी प्राथमिकता है77 प्रतिशत की यह भुगतान दर दिखाती है कि मामलों को बिना किसी देरी के निपटाया जा रहा है। शेष बचे हुए लंबित आवेदनों के कागजातों की जांच कराकर जल्द ही उन मामलों में भी मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment