सारण में हत्या मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सारण, 12 सितंबर। जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना कांड संख्या-312/26 के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगोलापुर निवासी दीनानाथ नट के पुत्र संतोष नट और पंकज नट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इन पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज है। जांच के दौरान दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। संतोष नट पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत तीन और पंकज नट पर इसी अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।