सारण में आभूषण और बाइक लूटने वाले गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

Ghazala Saheb21 August 20261 min read102 viewsBihar
सारण में आभूषण और बाइक लूटने वाले गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

सारण, 21 अगस्त (हि.स.)। एकमा थाना क्षेत्र के एकमा-परसा मार्ग पर 10 अगस्त की सुबह हथियार और चाकू के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित से आरोपितों ने बाइक, सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए थे, जिसके संबंध में एकमा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने की छापेमारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित रोहित कुमार सिंह दाउदपुर बरेजा गांव निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई चांदी की तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी राखी और दो पीस मेहंदी छल्ला बरामद किया है।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूछताछ के क्रम में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने बीते 6 जुलाई को भी इसी रोड पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment