सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई मेहंदी श्रृंगार प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई कला

Ghazala Saheb26 August 20261 min read57 viewsBihar
सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई मेहंदी श्रृंगार प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई कला

सारण, 26 अगस्त (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में बुधवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में मेहंदी श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षिका स्वाति सिंह एवं प्राची कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की लगभग 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का प्रदर्शन और अवलोकन

छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक और पारंपरिक मेहंदी कलाकृतियां उकेरकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का अवलोकन विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुरभित दत्त एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया।

प्रधानाचार्य का संबोधन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं की रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं और कलात्मक कौशलों के प्रति रुचि जागृत करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment