राष्ट्रीय पोषण माह: सारण में निकाली गई जागरूकता रैली, संतुलित आहार पर दिया गया जोर

Ghazala Saheb10 September 20261 min read7 viewsBihar
राष्ट्रीय पोषण माह: सारण में निकाली गई जागरूकता रैली, संतुलित आहार पर दिया गया जोर

सारण में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज समाहरणालय परिसर सहित विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और आम लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करना है।

पोषण जागरूकता अभियान

रैली के दौरान लोगों को बच्चों के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दैनिक आहार में दाल, अनाज, हरी मौसमी सब्जियां, फल, दूध और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में लोगों को पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य और स्वच्छता गतिविधियां

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर नीना झा के अनुसार एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुपोषण से जुड़ी कई अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment