सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 शराब तस्करों समेत 35 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त

सारण जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 35 लोगों को पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों और जब्त सामानों का विवरण
इस विशेष अभियान में शराब कारोबार से जुड़े 9 और शराब सेवन करने वाले 9 लोगों के अलावा चोरी के 7, हत्या के प्रयास के 3, वारंट के 3 और अन्य मामलों के 4 आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने कुल 960.84 लीटर अवैध शराब जिसमें 447 लीटर देशी, 303.84 लीटर विदेशी व 210 लीटर स्प्रिट के साथ एक मोटरसाइकिल, एक टेम्पो, एक नाव और दो पीतल के पराते जब्त किए। इसके अलावा, पुलिस ने एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। यातायात नियमों के तहत 25 वाहनों से 46,500 रुपये अर्थदण्ड की राशि भी वसूल गई।