सारण में पुलिस का विशेष अभियान: 10 वारंटी और 3 शराब कारोबारियों समेत 35 गिरफ्तार

Ghazala Saheb16 September 20261 min read18 viewsBihar
सारण में पुलिस का विशेष अभियान: 10 वारंटी और 3 शराब कारोबारियों समेत 35 गिरफ्तार

सारण, 16 सितंबर। जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

गिरफ्तार आरोपितों में दस वारंटी, शराब कारोबार में शामिल तीन, शराब का सेवन करने वाले तीन, हत्या के प्रयास मामले के नौ, चोरी के मामले में तीन, धोखाधड़ी के मामले में एक और अन्य मामले में 6 आरोपित शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद भी किया है।

बरामदगी और जुर्माना

इस दौरान पुलिस ने 141.395 लीटर अवैध शराब जिनमें 101.395 लीटर देशी व 40 लीटर विदेशी शामिल है, जब्त की है। साथ ही चार मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और एक अपहर्ता बरामद किए गए हैं। यातायात सुरक्षा के तहत 87 वाहनों से 104,800 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया है।

Share:

Comments

Leave a comment