बिहार-यूपी बॉर्डर पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गोवंश के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Ghazala Saheb30 August 20261 min read178 viewsBihar
बिहार-यूपी बॉर्डर पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गोवंश के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

सारण पुलिस ने बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मांझी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में जयप्रभा सेतु के रास्ते यूपी के बलिया से बिहार लाए जा रहे 16 गोवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ा।

गोवंश बरामदगी और तस्करों पर कार्रवाई

तलाशी लेने के दौरान वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए 6 गाय और 10 बछड़े बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया है। पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी 16 गोवंशों को उत्तर प्रदेश स्थित कान्हा गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है。

Share:

Comments

Leave a comment