सारण पुलिस का विशेष अभियान: हत्या, लूट और शराब कारोबारियों समेत 61 गिरफ्तार

Ghazala Saheb24 August 20261 min read54 viewsBihar
सारण पुलिस का विशेष अभियान: हत्या, लूट और शराब कारोबारियों समेत 61 गिरफ्तार

सारण में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर पूर्ण पाबंदी के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में 16 शराब कारोबारी और शराब का सेवन करने वाले 19 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 10 वारंटी, हत्या के प्रयास के 3, लूट के 3, चोरी के 3, धोखाधड़ी के 4, गृहभेदन का 1, अपहरण का 1 और बलात्कार का 1 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी और जुर्माना

अभियान के दौरान पुलिस ने 623.81 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसमें 333.81 लीटर विदेशी, 280 लीटर देशी और 10 लीटर स्प्रिट शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 अपहृता, 1 बोलेरो, 1 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल, 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत 22 वाहनों से 22,000 रुपए का अर्थदंड भी वसूला गया है।

Share:

Comments

Leave a comment