सारण में पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 साल से फरार डकैत गिरफ्तार

सारण पुलिस और STF ने मिलकर 10 साल से फरार डकैती के आरोपी दिनेश नट को गिरफ्तार किया।

Ghazala Saheb12 November 20261 min read0 viewsBihar
सारण में पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 साल से फरार डकैत गिरफ्तार

सारण जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सारण डकैती कांड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दस वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कहीं आस-पास ही छिपा हुआ है। इसके बाद गरखा थाना पुलिस और एसटीएफ (STF), सारण की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और ओल्हानपुर, मढ़ौरा के निवासी आरोपी दिनेश नट को दबोच लिया।

पुराने मामलों में था वांछित

गिरफ्तार आरोपी दिनेश नट गरखा थाना कांड संख्या-327/16 में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दिनेश नट के विरुद्ध मढ़ौरा थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।

कानूनी प्रक्रिया जारी

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment