सारण में सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से कई इलाके जलमग्न और हजारों परिवार बेघर

Ghazala Saheb3 September 20261 min read7 viewsBihar
सारण में सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से कई इलाके जलमग्न और हजारों परिवार बेघर

सारण जिले में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। नदी के उफान से रिविलगंज प्रखंड की दलिया रहीमपुर पंचायत, जान टोला और छपरा शहर के निचले व तटीय इलाके पूरी तरह डूब चुके हैं। बाढ़ के इस संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

कच्चे मकानों में भरा पानी

तटीय इलाकों में पानी घुसने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों और मवेशियों को हो रही है। मकानों में कई फीट पानी भरने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। प्रभावित लोग सड़कों के किनारे और सरकारी स्कूलों में शरण ले रहे हैं।

मवेशियों के चारे का संकट और लोगों में आक्रोश

मवेशियों के लिए चारे और सुरक्षा का बड़ा संकट पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी गुस्सा है। नागरिकों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है और न ही नावें उपलब्ध कराई गई हैं। क्षेत्र में पीने के पानी और दवाइयों की भारी किल्लत है।

Share:

Comments

Leave a comment