सारण के डुमाईगढ़ शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा टूटी, पुलिस ने कहा- साजिश नहीं

Ghazala Saheb31 August 20261 min read187 viewsBihar
सारण के डुमाईगढ़ शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा टूटी, पुलिस ने कहा- साजिश नहीं

सारण, 31 अगस्त (हि.स.)। मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में स्थापित नंदी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो प्रतिमा टूटी पाई गई। खबर फैलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस जांच और कार्रवाई

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया और पुजारी व ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा काफी पुरानी थी और साफ-सफाई या पूजा-पाठ के दौरान स्वतः क्षतिग्रस्त हुई है। इसमें किसी असामाजिक तत्व का हाथ या साजिश नहीं है।

माहौल शांत और अपील

पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। ग्रामीणों द्वारा नई प्रतिमा स्थापित करने की बात कहे जाने और पुलिस के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment