सारण में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghazala Saheb8 September 20261 min read7 viewsBihar
सारण में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारण से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मांझी प्रखंड के उत्क्रमित कन्या विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार महतो पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद महम्मदपुर के मुखिया प्रतिनिधि ने बीच-बचाव करते हुए शिक्षक को सुरक्षित स्कूल के कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विभा रानी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित छात्राओं से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में शिक्षा अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा पूर्व में भी छात्राओं के साथ ऐसी अवांछित हरकतें की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस गंभीर घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment