सारण में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, लोक अदालत की तैयारी शुरू

Ghazala Saheb25 August 20261 min read20 viewsBihar
सारण में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, लोक अदालत की तैयारी शुरू

सारण में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता डालसा के सचिव राजीव कुमार ने की। इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक चालानों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करना था।

लोक अदालत के दिन भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए इस बार कुल चार समर्पित बेंच गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है। डालसा सचिव राजीव कुमार ने अधिकारियों को समय रहते नोटिस तामिला कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित ट्रैफिक चालानों और अन्य शमनीय मामलों का निस्तारण कराकर छूट व त्वरित न्याय का लाभ उठाएं।

Share:

Comments

Leave a comment