सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान, गणित और संगणक मेला आयोजित

Ghazala Saheb23 August 20261 min read51 viewsBihar
सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान, गणित और संगणक मेला आयोजित

सारण, 23 अगस्त (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर, छपरा में विद्यालय स्तरीय विज्ञान, गणित एवं संगणक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदम कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मेले में विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के मॉडल का प्रदर्शन

मेले की प्रस्तावना रखते हुए विज्ञान शिक्षक दिलीप पति तिवारी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. के. पी. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के नवाचार एवं तार्किक प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रांतीय मेले के लिए छात्रों का चयन

मेले में छात्र छात्राओं ने विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर पर आधारित विभिन्न आकर्षक मॉडलों और प्रयोगों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अनिल कुमार आजाद, ऋचा गुप्ता, मणि भूषण सिंहा और विशाल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र अब सरस्वती शिशु मंदिर, बिहारीगंज में आयोजित होने वाले प्रांतीय मेले में सहभागिता करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment