सारण की विष्णु प्रिया ने मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, जिले में खुशी की लहर

Ghazala Saheb8 September 20261 min read15 viewsBihar
सारण की विष्णु प्रिया ने मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, जिले में खुशी की लहर

सारण जिले के इसुआपुर निवासी विष्णु प्रिया ने 5वीं स्टेट लेवल तमो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

  • विष्णु प्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया
  • पिता विष्णु कुमार शिक्षक और माता प्रियंका सिंह गृहिणी हैं
  • कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की

डॉ राहुल राज ने दी बधाई

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ राहुल राज ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। डॉ राहुल राज ने कहा कि विष्णु प्रिया की यह सफलता सारण की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है और उन्होंने विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

परिजनों और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

इस सफलता पर परिजनों व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया है।

Share:

Comments

Leave a comment