सारण की योगासन टीम छपरा से मुंगेर रवाना, 13वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

Ghazala Saheb21 August 20261 min read89 viewsBihar
सारण की योगासन टीम छपरा से मुंगेर रवाना, 13वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

सारण जिले की 28 सदस्यीय बालक-बालिका टीम 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुंगेर के लिए रवाना हो गई है। सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को विदा किया।

प्रतियोगिता और नेशनल चैंपियनशिप की जानकारी

यह प्रतियोगिता 22-23 अगस्त को मुंगेर किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 38 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि यहाँ विजेता खिलाड़ी जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाली नेशनल योगासन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ और उपस्थित पदाधिकारी

उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह, संगीता सिंह, संघ सचिव यशपाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, संध्या कुमारी, अमृत कुमार, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment